फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: टैंकर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
डांगक्वाली चौक में टैंकर  की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। डांगक्वाली चौक पर वीरवार सुबह तेज रफ्तार दूध के टैंकर की टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई। चालक को मामूली खरोंचें आई हैं। टक्कर के बाद कार कुछ दूरी तक घिसटती हुई चौक पर लगी पुलिस बैरिकेडिंग से जा टकराई।
विज्ञापन

हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि दूध का टैंकर हीरानगर की ओर से हमीरपुर की तरफ आ रहा था। डांगक्वाली चौक के पास उतराई में टैंकर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इसी दौरान टैंकर आगे चल रही आल्टो कार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर घिसटती हुई आगे चली गई और फिर बैरिकेडिंग से टकराकर रुकी। हादसे के बाद चौक पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद कार और टैंकर चालक के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया। इसके चलते पुलिस में मामला दर्ज नहीं किया गया। एएसपी राजेश उपाध्याय ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद किसी तरह की पुलिस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें