फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: घटासनी के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त, धर्मपुर निवासी दो जख्मी

Thu, 12 Jun 2025 06:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर घटासनी के समीप बुधवार दोपहर को एक कार पलट जाने से दो व्यक्ति जख्मी हो गए। उनकी पहचान उदय कुमार (25) पुत्र राजेंद्र कुमार और धर्मपाल (36) पुत्र जय सिंह निवासी धर्मपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद घायलों को जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा (कांगड़ा) रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार दोनों बरोट वैली में घूमने गए थे। बुधवार को घर लौटने के दौरान घटासनी के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जोगिंद्रनगर पुलिस थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें