सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट स्थित आर्मी अस्पताल (ईसीएचएस) में कैप्टन एके सिंह कंवर ने प्रशासनिक अधिकारी का पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर सरकाघाट भूतपूर्व सैनिक लीग ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
लीग अध्यक्ष कैप्टन प्यार चंद बनयाल ने उम्मीद जताई कि उनकी नियुक्ति से अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार होगा। मरीजों को समय पर दवाइयां मिलने के साथ आपातकालीन स्थिति में उच्च केंद्रों पर रेफर करने की सुविधा भी त्वरित मिलेगी। उन्होंने अस्पताल की भूमि से संबंधित लंबित मामले के जल्द समाधान की भी उम्मीद जताई। इस दौरान कैप्टन विनोद कुमार, कैप्टन रघुवीर सिंह, कैप्टन बलदेव राज, सूबेदार मेजर विजय कुमार और सूबेदार ज्ञानचंद उपस्थित रहे। संवाद