फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कनैड निवासी व्यक्ति की अस्पताल में मौत, तीन दिन पहले ही ढूंढकर लाया था परिवार

Sat, 29 Jun 2024 06:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के कनैड से लापता होने के बाद दिल्ली में मिले वृद्ध मोहन लाल उर्फ पप्पू के सुरक्षित लौटने की परिवार की खुशी को ग्रहण लग गया है। दिल्ली से लौटने के बाद मोहन लाल की तबीयत खराब हो गई और उल्टियां होने लगीं। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मोहन की मौत हो गई है।
विज्ञापन

मोहन लाल के बेटे साजन कुमार ने बताया 21 जून को लापता होने के बाद उनके पिता चार दिन के बाद दिल्ली बस अड्डे के बाहर 25 जून को मिले थे। घर पहुंचने के बाद वह बीमार हो गए, क्योंकि चार दिन तक उन्होंने कुछ नहीं खाया था और कमजोरी आ गई थी। तबीयत खराब होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए थे, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
गौरतलब है कि मोहन लाल कनैड में मिठाई की दुकान करते थे, पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। 21 जून को वह बिना बताए घर से दुकान जाने के बजाए दिल्ली निकल गए थे। जहां से पांच दिन बाद उन्हें परिवार ढूंढकर लाया था। मगर उनके घर लौटने की खुशी दो-तीन दिन में ही मातम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें