संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के लिए शुक्रवार को इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कर्मचारियों को अनुशासन, समर्पण और निरंतर सीखने पर जोर देते हुए कहा कि नए कर्मचारियों के जुड़ने से विश्वविद्यालय की कार्यक्षमता और गुणवत्ता में सुधार होना चाहिए। उन्होंने विभागीय जानकारी रखने, वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेने और रैंकिंग सुधार के प्रमुख मानकों छात्र संख्या, शिक्षक-छात्र अनुपात, अनुसंधान, वित्तीय प्रबंधन और छात्र उपलब्धियों पर ध्यान देने की बात कही। कुलपति ने सभी से उत्कृष्ट कार्य और विश्वविद्यालय के विकास में सक्रिय योगदान का आह्वान किया।