फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कैडेट्स को मिलीं नई जिम्मेदारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक (एमएलएसएम) कॉलेज सुंदरनगर में एनसीसी यूनिट की ओर से रैंक सेरेमनी का आयोजन उत्साह से किया गया। प्राचार्य डॉ. प्रो. सुमन कुमारी कटोच और एएनओ कैप्टन डॉ. कमलेश गौतम सेन की उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन व नेतृत्व क्षमता के आधार पर कैडेट्स को नई रैंक प्रदान की गईं। समारोह में ईशा कुमारी को सीनियर अंडर ऑफिसर, राजीव जम्वाल व एकता ठाकुर को अंडर ऑफिसर, महक व साहिल ठाकुर को सीक्यूएमएस, आदित्य नारायण व शाइना को सार्जेंट, साक्षी शर्मा को सीपीएल तथा घनश्याम व करिश्मा को एलसीपीएल रैंक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व वरिष्ठ कैडेट्स पुष्पराज, कुशल, कशीश, पार्थ ने भी शिरकत कर नव पदोन्नत कैडेट्स का उत्साह बढ़ाया। समारोह के दौरान कैडेट्स ने हिमाचली नाटी, एकल नृत्य और हरियाणवी लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। प्राचार्य और एएनओ ने सभी नवनियुक्त कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, देशभक्ति और सेवा भावना का संचार करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें