फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीए के प्रशिक्षु का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला

Sat, 08 Oct 2016 10:34 PM IST
मंडी
विज्ञापन
police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। नगर पंचायत सरकाघाट के रामनगर वार्ड के युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुनीश भारद्वाज (18) पुत्र भावी चंद जमा दो की परीक्षा स्थानीय राजकीय वरिष्ठ  माध्यमिक पाठशाला से पास करने के बाद चंडीगढ़ में सीए की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन


मुनीश कुछ दिनों के लिए अपने घर आया था। गत दिन शाम को वह अपने घर से चंडीगढ़ के लिए वापस चला और उसके चचेरे भाइयों ने उसको बस स्टैंड पर बस में बैठा कर छोड़ा और उनके सामने ही बस रवाना हो गई। बस के जाते ही दोनों चचेरे भाई घर आ गए और अपने कामों में जुट गए। युवक की बहन पूनम के अनुसार उसको मुनीश के दोस्त सौरभ नाम के लड़के का सुबह सात बजे के करीब फोन आया कि उसका भाई चंडीगढ़ नहीं गया है और उसने आप से झूठ बोला था। वह सरकाघाट में ही है। बहन को अनजान लड़के की बातों पर विश्वास नहीं आया। क्योंकि खुद उसके भाई को चचेरे भाइयों ने बस में बैठाया था।

लेकिन उसके बाद सौरभ के पिता ओम चंद का पूनम को करीब साढ़े आठ बजे सुबह फोन आया कि मुनीष नशे की हालत में लड़खड़ाता हुआ घर आया है और वह अपने भाई को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के ऊपर बने पानी के टैंक के पास देख ले। यह सुनते ही पूनम बदहवास हालत में रोती हुई पानी के टैंक की ओर दौड़ी और उनके पीछे-पीछे गांव के अन्य लोग आ गए। जब वह टैंक के पास पहुंची तो पूनम ने अपने भाई को लहूलुहान अवस्था में देखा।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डीएसपी मदन धीमान पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक की पेंट की जेब से मोबाइल फोन और 18 सौ रुपये बरामद हुए। घटना स्थल पर नशीली दवाओं की शीशियां पड़ी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। सौरभ के पिता ओम चंद ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा शिमला में अपने बहनोई के पास रहता है तथा सोलन में होटल मैनेजमेंट कि ट्रेनिंग करता है। दो दिन पूर्व अपनी मां को फोन किया था कि वह घर आना चाहता है। क्योंकि उसको चार दिनों की छुट्टियां हैं। डीएसपी मदन धीमान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का सही पता लगेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें