फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह के दौरे से बढ़ी सियासी हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर(मंडी)। मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव की अटकलों के बीच जोगिंद्रनगर और द्रंग में सियासी हलचल बढ़ गई है। इस संसदीय क्षेत्र का उपचुनाव प्रभारी जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को बनाया है। ऐसे में उन्होंने संसदीय क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है। दो दिन में दो विधानसभा क्षेत्रों की 45 पंचायतों का दौरा कर उन्होंने चुनावी नब्ज भी टटोली है। बुधवार को दूसरे दिन महेंद्र सिंह ठाकुर ने द्रंग हलके की चौहार घाटी की बरोट, बरधान, धमच्यान, लटराण, तस्वान सहित कुल 14 पंचायतों में पहुंचकर जनसमस्याएं सुनीं। इससे पूर्व एक दिवसीय सियासी दौरे के तहत उन्होंने सांसद रामस्वरूप शर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र के अधीन आने वाली करीब तीस पंचायतों को कवर करते हुए पार्टी का प्रचार प्रसार किया। वीरवार को वह करसोग में हुंकार भरेंगे। मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा के आकस्मिक निधन के बाद यहां पर उपचुनाव तय हैं। उपचुनाव कब होंगे, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पहले मई माह तक चुनाव होने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन कोविड की दूसरी जानलेवा लहर के चलते चुनाव टल गए थे।
विज्ञापन

मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव के प्रभारी होने के नाते मुख्यमंत्री के गृह जिला में सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के अलावा जनसमस्याओं को सुना जा रहा है। वीरवार को करसोग विधानसभा क्षेत्र में भी तय कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा।
विज्ञापन

-महेंद्र सिंह ठाकुर, जलशक्ति, सैनिक कल्याण एवं बागवानी मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें