फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दिल्ली-चंडीगढ़ की दौड़ में लोकल रूटों पर हांफी बस सेवा, घंटों इंतजार करते रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर स्पेशल बसें चलाने से स्थानीय रूटों पर बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ीं दिक्कतें, निजी बसों में खड़े होकर करना पड़ा सफर

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। दिवाली पर घर पहुंचने वालों की भीड़ को देखते हुए एचआरटीसी ने दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए अतिरिक्त बसें तो चला दीं, लेकिन लोकल रूटों पर यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। मंडी जिला सहित जोगिंद्रनगर में शुक्रवार को बसों की कमी के चलते यात्रियों को घंटों बस स्टैंड पर इंतजार करना पड़ा। निजी बसों में भीड़ इतनी रही कि लोगों को 30 से 40 किलोमीटर तक का सफर खड़े होकर तय करना पड़ा। बुजुर्गों, महिलाओं और कॉलेज विद्यार्थियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।
मंडी-पठानकोट हाईवे पर पधर, साहल, द्रंग और कुननू में भी यात्री देर शाम तक बसों का इंतजार करते रहे। कई सरकारी और निजी बसों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठानी पड़ीं। लोकल रूटों पर बसों की कमी के चलते कुछ यात्रियों को टैक्सियों का सहारा लेना पड़ा और मनमाना किराया चुकाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड पर मौजूद 65 वर्षीय कमला देवी, कॉलेज छात्रा मनीषा और यात्री जय सिंह लगवाल ने बताया कि बसों की कमी से उन्हें काफी परेशानी हुई। जोगिंद्रनगर बस डिपो के कार्यवाहक प्रबंधक शशांक ने बताया कि त्योहार पर यात्रियों की संख्या अधिक थी। दिल्ली-चंडीगढ़ के लिए स्पेशल बसें लगाई गई थीं और लोकल रूटों पर भी सेवाएं जारी रहीं। मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि अतिरिक्त बस सेवाओं के साथ मंडी-पठानकोट हाईवे पर भी बसों की आवाजाही सुनिश्चित की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें