फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: होली उत्सव पर बस सेवाएं ठप, भटकते रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बग्गी (मंडी)। इस बार होली उत्सव पर अवकाश न होने से मंडी की आधी आबादी को कई परेशानियों के दौर से गुजरना पड़ा। वहीं, छुट्टी न होने से कर्मचारी और विद्यार्थियों की होली भी अवकाश के बिना फीकी रही। इसका खासा असर जिले के पांच उपमंडलों में दिखा। वहीं, बग्गी क्षेत्र में बग्गी से सुंदरनगर जाने वाली निजी बस सेवाएं भी सुबह से शाम तक बंद रहीं, जिससे स्कूली बच्चों, कॉलेज के विद्यार्थियों और कर्मचारियों को ऑफिस आने-जाने में समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों और कर्मचारियों को सड़क पर बस के लिए कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा। क्षेत्रवासी राम सिंह, श्यामलाल, होशियार सिंह, दया देवी, प्रियंका, नेहा और राजकुमार ने बताया कि होली उत्सव के चलते बग्गी से सुंदरनगर जाने वाली सभी बसें दिनभर बंद रहीं। सुंदरनगर में अवकाश होना चाहिए था। जिला प्रशासन ने इस बार लोहड़ी पर अवकाश दिया था। होली उत्सव पर पूरे जिले में अवकाश होना चाहिए। बग्गी पंचायत के पूर्व प्रधान विकास गुप्ता, नलसर पंचायत के पूर्व प्रधान विनोद ठाकुर, सलवाहन पंचायत के पूर्व प्रधान पंकज चौधरी, भयारता पंचायत की पूर्व प्रधान प्रिया जसवाल दियारगी पंचायत के प्रधान बालक राम, रजवाड़ी पंचायत के पूर्व बीडीसी सदस्य परसराम ठाकुर ने जिला प्रशासन से इस फैसले पर दोबारा विचार कर आगामी वर्ष में होली उत्सव पर अवकाश घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें होली उत्सव के बावजूद दिनभर नियमित रूप से चलती रहीं। निजी बस सेवाओं के संबंध में कुछ नहीं कह सकते हैं।
-नरेश कुमार, अड्डा प्रभारी, सुंदरनगर हिमाचल पथ परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें