चंबा में चनेड के पास खराब खड़ी परिवहन निगम की हरिद्वार रूट की बस।
चनेड़ (चंबा)। चंबा-दिल्ली रूट की बस चनेड़ में दोपहर के समय बीच राह हांफी गई। बस में तकनीकी खराबी आने पर बस को हाईवे किनारे चालक ने खड़ा कर दिया। बस में तकनीकी खराबी आने से 35 सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आधे घंटे तक हाईवे किनारे खड़ी सवारियों को परेशानी हुई। चालक-परिचालक ने निगम के अधिकारियों को इसके बारे में अवगत करवाया। इसके बाद दूसरी बस मौके पर पहुंची और सवारियां उसमें बैठ अपने गंतव्य के लिए रवाना हो पाईं।
बस में सावर दलीप कुमार, अशोक कुमार, रवि कुमार, मनोहर लाल, रविंद्र कुमार आदि ने बताया कि चंबा-दिल्ली रूट की बस चनेड़ में खराब हो गई। बस में आई तकनीकी खराबी ने निगम की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। लोगों का कहना है कि आए दिन किसी ने किसी रूट पर एचआरटीसी की बसें बीच राह खराब हो रही हैं। बावजूद इसके एचआरटीसी प्रबंधन खराब बसों की मरम्मत करने में नाकाम साबित हो रहा है। एचआरटीसी चंबा डिपो के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी से बस बंद हुई। सूचना मिलने के बाद सवारियों की सहूलियत के लिए दूसरी बस भेजी गई थी।