फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुधराणी-खोड़ाथाच सड़क पर एक साल से नहीं दौड़ी बस, लोग परेशान

Tue, 24 Sep 2024 07:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। सुधराणी-खोड़ाथाच 14 किमी लंबी सड़क पर एक साल से बस सेवा बहाल नहीं हो पाई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले साल आई बाढ़ के कारण सड़क कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गई थी। हाल ही में थाटा तक बस सेवा शुरू की गई है, लेकिन खोड़ाथाच के लिए यात्रियों को अभी भी आठ किमी का सफर निजी वाहनों और टैक्सियों से करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी जैसे राम सिह, हीरा लाल और श्याम लाल ने बताया कि बस सेवा न मिलने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम को जल्द ही बस सेवा बहाल करनी चाहिए। माकपा नेता महेंद्र राणा ने चेतावनी दी है कि यदि अगले 10 दिनों में सड़क बहाल नहीं की गई, तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
परिवहन निगम कुल्लू के आरएम डीके नारंग ने बताया कि हाल ही में सड़क पर बस का ट्रायल किया गया, लेकिन दो स्थानों पर तंग मोड़ होने के कारण चालक को समस्या हुई। उन्होंने कहा कि जैसे ही लोक निर्माण विभाग से सड़क के ठीक होने का प्रमाण पत्र मिलेगा, बस सेवा खोड़ाथाच तक बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता हेमंत कुमार ने बताया कि थाटा तक बस सेवा शुरू हो गई है, लेकिन खोड़ाथाच तक अभी कुछ समय लगेगा। विभाग इस दिशा में प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें