धार जरोल पंचायत के जनेढ़ गांव में घास रखने के शेड में लगी आग।
- फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र की पंचायत धार जरोल के गांव जनेढ़ में आग से घास रखने वाले दो शेड (छानके) शनिवार को जलकर राख हो गए हैं। हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं है। आग लगने की पुष्टि उपमंडलाधिकारी थुनाग पारस अग्रवाल ने की है।
पधर में व्यक्ति से चरस बरामद
द्रंग (मंडी)। पधर पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 95 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पधर पुलिस का दल शुक्रवार को डायनापार्क के समीप गश्त पर था।
सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति की तलाशी ली तो उससे 95 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी की पहचान कश्मीर सिंह (42) निवासी छुछल डाकघर रोपा, पधर के रूप में हुई है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।