सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। बीएसएल काॅलोनी पुलिस थाना को अपराध नियंत्रण, जांच और समग्र प्रदर्शन में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को पांगी में आयोजित हिमाचल दिवस पर वर्ष 2024 के लिए राज्य के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिस थानों को सम्मानित किया।
सुंदरनगर डीएसपी भरत भूषण ने कहा कि वर्ष 2024 के लिए बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना को श्रेष्ठ घोषित किया गया है। हिमाचल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में तीन थाने सर्वश्रेष्ठ घोषित किए गए। इसमें बिलासपुर सदर पुलिस थाना, मंडी जिले के बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना और कांगड़ा जिले के डमटाल पुलिस थाना को अपराध नियंत्रण, जांच और समग्र प्रदर्शन में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। संवाद