फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: हाइड्रा की चपेट में आने से छह बहनों के इकलौते भाई की मौत, मेडिकल कॉलेज नेरचौक में तोड़ा दम

Sat, 26 Jul 2025 01:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

हाइड्रा ने बैक करते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिजन घायल युवक को मंडी अस्पताल ले गए, वहां से उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनी-मंडी फोरलेन टनल के समीप स्कोर में गुरुवार रात हाइड्रा बैक करते समय युवक के चपेट में आने से मौत हो गई। युवक छह बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पर घटना स्थल पर देरी से पहुंचने के आरोप लगे हैं। मृतक सूरज पटियाल (32) पुत्र  प्रकाश पटियाल निवासी अरहडा गुरुवार रात करीब 8:00 बजे घर जा रहा था। इस बीच फोरलेन टनल के पास पानी पीने के लिए रुका। इसी दाैरान  हाइड्रा ने बैक करते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही परिजन घायल युवक को मंडी अस्पताल ले गए, वहां से उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हाइड्रा ऑपरेटर पंजाब के बटाला निवासी हैपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। हाइड्रा के साथ सहयोगी नहीं होने के कारण बैक करते हुए यह हादसा पेश आया। छह बहनों के इकलौता सबसे छोटे भाई की दो साल पहले शादी हुई थी और नौ माह का एक बेटा है। अगले महीने ही रक्षा बंधन है, लेकिन हादसे से छह बहनों की राखी बांधने की इच्छा अधूरी रह गई।  उधर, एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि मामले में जांच जारी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें