फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भाई का आरोप, बहन की हत्या कर फंदे से लटकाया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर में अध्यापिका की मौत के मामले में नया मोड़, परिजनों ने कार से मिले सुसाइड नोट पर उठाए सवाल
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को अदालत में किया पेश, 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। जयदेवी में अध्यापिका आशिमा की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में अब नया मोड़ आया है। परिजनों ने सुसाइड नोट की बरामदगी, शरीर पर चोटों के निशान और अस्पताल ले जाने में कथित रूप से देरी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अध्यापिका के भाई आशिद का कहना है कि आशिमा पर चोटों के निशान बताते हैं कि उसके साथ मारपीट की गई। उसे फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।कहा कि आशिमा की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। पुलिस फॉरेंसिक और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
आरोप है कि पुलिस को ससुर की कार से मिला हस्तलिखित नोट भी संदेह के घेरे में है। यदि वह नोट वास्तव में आशिमा ने लिखा था तो उसे पहले पुलिस को क्यों नहीं सौंपा गया। सुसाइड नोट में बच्चा न होने पर प्रताड़ना का जिक्र किया है। परिजनों का आरोप है कि सुसाइड नोट का एक पन्ना फटा हुआ था। इसे बाद में कार से बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने तत्काल उपचार कराने के बजाय करीब एक घंटे तक मायके वालों के पहुंचने का इंतजार किया। मृतका के भाई का दावा है कि ससुर ने अस्पताल ले जाने के लिए भी लाचारी जताई थी। आशिमा की मां प्रतिमा ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4:15 बजे आशिमा से उनकी फोन पर बात हुई थी। आशिमा का मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने शुक्रवार को पति, सास, ससुर और ननद को सुंदरनगर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। डीएसपी भारत भूषण का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध सबूतों के आधार पर जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें