सुंदरनगर (मंडी)। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) सुंदरनगर ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के बहल गांव में मंगलवार को एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। केवीके के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. पंकज सूद ने बताया कि शिविर में ब्रॉकली गोभी के लिए बहल गांव में ब्रोकली फील्ड फॉर्म का भी शुभारंभ किया गया।
इसमें आसपास के किसान ब्रोकली फसल, तकनीक और बाजार के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि ब्रोकली गोभी में प्रचुर मात्रा में पोषण तत्व होते हैं जबकि इसकी मांग ज्यादा होने के बावजूद कम आपूर्ति हो पाती है।
यही वजह है कि किसान इस फसल को उगाकर अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। इस मौके पर केवीके की कृषि वैज्ञानिक डॉ. शकुंतला और डॉ. नेहा ने गोभी की नर्सरी और ट्रांसप्लांटेशन के बारे में भी किसानों को जागरूक किया। संवाद