फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बाजारों में जमकर हुई राखी-मिठाई की खरीदारी

विज्ञापन
मंडी के सेरी मंच पर राखी की खरीद करते हुए लोग। संवाद
विज्ञापन
बाजार में दस रुपये से दो सौ रुपये तक की राखियां मौजूद
विज्ञापन

भाई-भाभी, रेशम धागे, स्टोन और रुद्राक्ष की राखियां बनीं पहली पसंद
चीनी महंगी होने के बावजूद पुरानी दरों पर ही बिकी मिठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बढ़ती महंगाई के बावजूद इस बार रक्षा बंधन पर खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह रहा। मंडी शहर के बाजारों में 10 से 200 रुपये तक की राखियां उपलब्ध रहीं। पर्व से एक दिन पहले वीरवार को राखी और मिठाई की दुकानों पर दिनभर भीड़ उमड़ी रही।
सेरी मंच और इंदिरा मार्केट की छत पर नगर निगम की विशेष अनुमति से राखी के स्टाल लगाए गए हैं। यहां भाई-भाभी राखी, रेशम डोरी, स्टोन, एविल आई, मोती डोरी और विभिन्न डिजाइन की राखियां महिलाओं को पसंद आईं। पुरुष भी राखियां खरीदते नजर आए।
विज्ञापन

चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद मिठाई विक्रेताओं ने दाम नहीं बढ़ाए। लोगों ने लड्डू, बर्फी, रसगुल्ले और गुलाब जामुन समेत अन्य मिठाइयों की जमकर खरीदारी की। बाजारों में दिनभर रौनक रही। लोगों और वाहनों की बढ़ी आवाजाही के कारण यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी।
बॉक्स
दुकान में एक से 200 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। भाई-भाभी राखी, रेशम, स्टोन और जरकन वाली राखियां अधिक पसंद की जा रही हैं। इनकी कीमत 150 से 200 रुपये तक है। -तरुणदीप सिंह, कारोबारी
बॉक्स
30 से 50 रुपये तक की साधारण डोरी वाली रुद्राक्ष, मोती और गिल्ट डोरी वाली राखियां भी लोग पसंद कर रहे हैं। हर साल त्योहार के सीजन के अनुसार काम करते हैं। -राजेंद्र कुमार, कारोबारी
विज्ञापन

चीनी की कीमतें बढ़ी हैं लेकिन मिठाइयों के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। विभिन्न प्रकार के लड्डू 220 से 240 रुपये किलो, गुलाब जामुन 260 रुपये और बर्फी 380 से 520 रुपये किलो की पुरानी दरों पर बेची जा रही है। -अशोक कुमार, मिठाई विक्रेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें