यह है पूरा मामला
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) ने गोहर में ट्रैप लगाकर ललित कुमार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान कानूनगो बंसी लाल और पटवारी अरुण धीमान को भी गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जमीन के म्यूटेशन के बदले कुल दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। मामले की विजिलेंस जांच जारी है और आरोपियों की आय के स्रोतों व संपत्ति की भी जांच की जा रही है।