टिहरा (मंडी)। जल शक्ति विभाग में कार्य निरीक्षक (सुपरवाइजर) के पद पर तैनात कोट पंचायत के संदेहड़ा गांव निवासी इंद्र सिंह का सेवानिवृत्ति से मात्र एक दिन पहले निधन हो गया। वे 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन 29 जून की रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
लगभग दस दिन पहले तक वे स्वयं लोगों को अपने सेवानिवृत्ति समारोह का निमंत्रण दे रहे थे, लेकिन अगले ही दिन तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एम्स बिलासपुर भर्ती करवाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। जिस घर से स्वागत समारोह की तैयारियां होनी थीं, वहां से उनकी अंतिम यात्रा निकली। उनके सरल और मिलनसार स्वभाव के कारण पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। संवाद