मंडी। जिले में बुधवार को कोरोना के 28 नए मामले सामने आए हैं। दो चिकित्सक और दो स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 335 सैंपल की जांच की। रैट के 298 सैंपल में से 24 और आरटीपीसीआर के 37 में से 4 पॉजिटिव आए हैं। संक्रमितों में बल्ह क्षेत्र से दो, पधर एक, सदर तीन, सुंदरनगर पांच, जोगिंद्रनगर दो, सरकाघाट आठ, करसोग दो, धर्मपुर चार और लाहौल स्पीति से एक नया मामला सामने आया है। सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने पुष्टि की है।