फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कार्यकर्ताओं को सौंपी बूथ स्तर की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। भाजपा मंडल धर्मपुर और टिहरा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन सज्याओपिपलु आंबेडकर भवन में दोनों मंडलों के अध्यक्षों की अध्यक्षता में हुआ। इसमें दोनों मंडलों के 423 सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया। सम्मेलन में धर्मपुर के भाजपा नेता रजत ठाकुर और धर्मपुर चुनाव क्षेत्र के पार्टी प्रभारी और पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शिरकत की। इस मौके पर भाजपा की ओर से चलाए गए विशेष जन संपर्क अभियान को गति देते हुए नेताओं ने सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर की जिम्मेदारियां सौंपी। 13 अप्रैल तक बूथ स्तर के प्रभारी बूथ संपर्क अभियान के दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। दलित वर्ग के लोगों और प्रभावशाली व्यक्तियों से संवाद करेंगे। वर्तमान प्रदेश सरकार की नाकामियों, माफिया राज को लेकर एक पत्रक घर-घर जाकर वितरण करेंगे। 13 अप्रैल को डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं की सफाई करेंगे। 14 अप्रैल को डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर मंडल स्तर पर माल्यार्पण करेंगे। सम्मेलन में जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया लेख राज ठाकुर, विनोद ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, ललित ठाकुर, यश पठानिया, कर्म सिंह ठाकुर, देश राज पालसरा, विशाल ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें