फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बॉलीवुड गायक तन्मय चतुर्वेदी और नेहा दीक्षित ने मचाया धमाल

Wed, 02 Apr 2025 11:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में प्रस्तुति देतीं नेहा दीक्षित।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। देवता एवं लघु शिवरात्रि मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या बॉलीवुड पार्श्व गायक तन्मय चतुर्वेदी और इंडियन आइडल फेम नेहा दीक्षित की धमाकेदार प्रस्तुतियों से सराबोर रही। दोनों कलाकारों की प्रस्तुतियां से रामलीला मैदान में मौजूद दर्शक झूम उठे।
विज्ञापन


तन्मय चतुर्वेदी ने चल तेरे इश्क में पड़ जाते हैं.. से शुरूआत की। इसके बाद दिल संभल जा जरा, तेरे रश्के कमर सहित अन्य गानों से समां बांधा। वहीं, नेहा दीक्षित ने मंच पर आते ही बाहों में चले आओ गाना शुरू किया तो पूरा पंडाल झूम उठा। इसके बाद बदमाश दिल हो गया, यह क्या सितम, झुमका गिरा रे जैसे गानों से खूब धमाल मचाया। स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से महफिल में चार चांद लगाए।

मंडी के दुर्गा दास ने ‘होरणा पतणा इक्को इक बेड़ी’ और ‘नईयो मनणा बुरा हायो मेरिए प्यारी किरणा’, नागेंद्र ने ‘बांगी बांगी छोरिए आई जाणा मंडिया रे मेले’ और ‘लच्छी लच्छी लोक गलांदे लच्छी मेरा नांओ सजणा’, जबकि जोगिंद्रनगर के राकेश रावत ने ‘तू कितनी अच्छी है, प्यारी है ओ मां’ भेंट गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को भावुक कर दिया। रामलीला मैदान में आयोजित पहली सांस्कृतिक संध्या में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संवाद

जोगिंद्रनगर में प्रस्तुति देतीं नेहा दीक्षित।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें