फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: खेलकूद प्रतियोगिता में ब्लू हाउस बना ओवरऑल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय आयोजन में नौनिहालों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। लिटिल स्कॉलर होम जुगाहन की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को उत्साह और हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल पहला स्थान हासिल किया। ग्रीन हाउस दूसरे और येलो व रेड हाउस संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। दो दिनों तक चली खेल गतिविधियों में नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी सुमन गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र भारद्वाज विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्यालय के संस्थापक पंकज शर्मा और प्रधानाचार्या सुजया शर्मा सहित समस्त स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में चोर गेम, 50 मीटर और 100 मीटर दौड़, बैलेंसिंग रेस, हर्डल रेस, रिले रेस और मल्टी टास्क गेम सहित विभिन्न स्पर्धाएं करवाई गईं। नर्सरी की चोर गेम में दर्श, एलकेजी की विभिन्न स्पर्धाओं में स्वस्तिका, पृथ्वीराज, काव्या और अन्विका ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। यूकेजी की 50 मीटर दौड़ में भी विद्यार्थियों ने उत्साह दिखाया। पहली कक्षा की 100 मीटर दौड़ में सुनंदिता प्रथम रही, जबकि बैलेंसिंग रेस में आश्वी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

दूसरी कक्षा की हर्डल रेस में येलो हाउस प्रथम रहा। तीसरी से पांचवीं कक्षा की रिले रेस में रेड हाउस ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि दूसरी से पांचवीं कक्षा के रिले गेम में ब्लू हाउस विजेता रहा। मल्टी टास्क गेम में भी विद्यार्थियों ने अलग-अलग समूहों में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता का संचालन राष्ट्रीय पदक विजेता एवं राष्ट्रीय कोच भूपी ने कोच गौरव पाटियाल के सहयोग से करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें