फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राष्ट्रीय चैंपियनशिप में ब्लैक पैंथर ने जीते पदक

विज्ञापन
राष्ट्रीय निंजा स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में जीते पदक दिखाकर खुशी जताते ​खिलाड़ी। स्त्र
विज्ञापन
मंडी। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय निंजा स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की टीम ब्लैक पैंथर ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते हैं। टीम की शानदार उपलब्धि से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

टीम के सीनियर कोच और खिलाड़ी अजय ठाकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक जीते। लाव्यांश ठाकुर ने 2 स्वर्ण, गुंजन ने 2 स्वर्ण और 1 कांस्य, अतुल ठाकुर ने 1 स्वर्ण और 1 रजत, भरत ठाकुर ने 1 स्वर्ण और 1 रजत, अंजली ठाकुर ने 1 स्वर्ण और 1 रजत, आरव ठाकुर ने 2 कांस्य, आरव ने 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीता।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार सफलता के बाद मंडी में रोटरी क्लब छोटी काशी व आर्ट ऑफ लिविंग महिला विंग ने विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया। हिमाचल प्रदेश निंजा स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट के सचिव नेत्र ठाकुर ने इस सफलता पर सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अनुपमा सिंह, अमन सूद व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें