फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महिला कार्यकर्ता हर बूथ में 20 महिलाओं को जोड़ें

विज्ञापन
जिला भाजपा महिला मोर्चा की बग्गी में आयोजित बैठक में उपस्थित सदस्य। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। जिला भाजपा महिला मोर्चा की बैठक बग्गी में जिला अध्यक्ष अंजू शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें भाजपा के संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के अध्यक्ष दिलीप ठाकुर और प्रदेश महिला भाजपा महामंत्री वंदना गुलेरिया विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में वंदना गुलेरिया ने ई-बुक का विमोचन किया। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हर बूथ पर 20 महिलाओं को जोड़ा जाए। जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप ठाकुर ने भी पार्टी और संगठन की मजबूती के लिए महिला मोर्चा से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में जिला महामंत्री नीलम पटियाल, नीरू ठाकुर, कमला और कल्पना वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
इधर, मंडल भाजपा सुंदरनगर की बैठक भी लोनिवि विश्राम गृह सुंदरनगर में हुई। इसमें पार्टी और संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर पर अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने पर रणनीति बनाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें