फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में भाजपा निकालेगी रोष रैली : अनिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। कोटली भाजपा बूथ समितियों के नव नियुक्त पदाधिकारियों के लिए शुक्रवार को कोटली में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें विधायक अनिल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आग्रह किया। कार्यकर्ताओं से सदर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकासात्मक कार्यों की जानकारी भी साझा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके ध्यान में लाया गया है कि कोटली स्थित थाना पलौन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का कार्यालय दूसरी जगह बदला जा रहा है। यह कार्यालय उनके प्रयास से ही हमीरपुर से कोटली लाया गया था, वह इस बारे में मुख्यमंत्री से बात करेंगे। प्रदेश कांग्रेस सरकार 11 दिसंबर को अपना दो साल का कार्यकाल पूरा कर रही है। भाजपा नौ दिसंबर को मंडी में विरोध-प्रदर्शन रैली निकालेगी। सभी कार्यकर्ताओं से रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें