फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा काबिज

विज्ञापन
जिला परिषद अध्यक्ष अमरू राम व उपाध्यक्ष वाेदी देवी। संवाद
विज्ञापन
खिलड़ा वार्ड से अमरू राम बने अध्यक्ष, थाची वार्ड से बोदी देवी उपाध्यक्ष चयनित, सर्वसम्मति से हुए चुनाव
विज्ञापन

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर अनुसूचित जाति वर्ग के सदस्यों की ताजपोशी
उपायुक्त ने दिलाई शपथ, विधायक रहे मौजूद, बाद में निकाला विजयी जुलूस
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला परिषद मंडी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन की देखरेख में जिला परिषद सभागार मंडी में संपन्न हुई।
जिला परिषद वार्ड नंबर-21 खिलड़ा से सदस्य अमरू राम (गांव पटयोड़ा, डाकघर मलोह) को निर्विरोध जिला परिषद अध्यक्ष चुना गया। वहीं वार्ड नंबर-9 थाची से सदस्य बोदी देवी (गांव भनवाड़ी, डाकघर थाची) निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। निर्वाचन के बाद उपायुक्त अपूर्व देवगन ने दोनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिला परिषद के कुल 36 सदस्यों में से 32 सदस्य बैठक में उपस्थित रहे, जिनमें 29 भाजपा समर्थित थे। बैठक से पहले सर्किट हाउस, मंडी में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा विधायकों ने सभी 29 सदस्यों के साथ बैठक कर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नामों पर सहमति बनाई। तय रणनीति के अनुसार दोनों पदों के लिए एक-एक नामांकन ही दाखिल हुआ, जिसके चलते दोनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, दोनों ही अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित हैं।
विज्ञापन

करीब 11 हजार मतों के रिकॉर्ड अंतर से जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीतने वाली बोदी देवी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र से संबंध रखती हैं, जबकि नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरू राम सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से हैं। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजयी जुलूस निकाला और सेरी मंच के समीप पटाखे फोड़कर खुशी मनाई।
मंडी सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि जिला परिषद के 36 सदस्यों में से 25 भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी जीतकर आए थे, जबकि चार अन्य सदस्यों ने भी भाजपा को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन ने अधिकृत प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात मेहनत की और अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन में सभी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन

बॉक्स
सभी को साथ लेकर विकास को देंगे गति : अमरू राम
नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष अमरू राम ने कहा कि वह सभी जिला परिषद सदस्यों को साथ लेकर जिले के संतुलित और समग्र विकास के लिए कार्य करेंगे। जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा सभी क्षेत्रों के समान विकास के लिए मिलकर प्रयास किए जाएंगे। वहीं, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष बोदी देवी ने कहा कि वह जिला परिषद के माध्यम से जनहित और विकास कार्यों के प्रति पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगी। दोनों ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए जिला परिषद सदस्यों और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

जिला परिषद अध्यक्ष अमरू राम व उपाध्यक्ष वाेदी देवी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें