फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: संधोल कॉलेज बंद करने के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
संधोल में कॉलेज बहाली के लिए प्रदर्शन करते भाजपाई व अन्य। स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
सैकड़ों लोगों ने निकाली जन आक्रोश रैली, कॉलेज बहाली और रिक्त पद भरने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संधोल (मंडी)। संधोल कॉलेज को बंद करने के फैसले के विरोध में बुधवार को भाजपा ने संधोल में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व भाजपा प्रत्याशी रजत ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित जन आक्रोश रैली में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर कॉलेज को तत्काल बहाल करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, महिलाओं, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने बस स्टैंड संधोल से अस्पताल, कैंप क्षेत्र और लघु सचिवालय तक रैली निकाली। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलेज बहाली की मांग की।
विज्ञापन

रैली के बाद प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार संधोल के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कॉलेज को तत्काल प्रभाव से बहाल करने, शिक्षकों और कर्मचारियों के रिक्त पद भरने तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई।
जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता रजत ठाकुर ने कहा कि संधोल कॉलेज वर्षों से क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाता रहा है, लेकिन सरकार ने इसे बंद कर युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय किया है। कहा कि प्रदेश में बंद किए गए अन्य कॉलेजों को पुनः बहाल किया जा चुका है, लेकिन संधोल कॉलेज के मामले में अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी और यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो गांव-गांव जाकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा तथा लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मंढोत्रा, जिला परिषद सदस्य अंजना कुमारी, प्रधान ओम प्रकाश, रेखा देवी, राकेश प्रेमी, जगदीश चंद और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें