फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चुनाव प्रचार के लिए फील्ड में उतरे भाजपा और कांग्रेस नेता

Wed, 20 Mar 2024 06:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी संसदीय क्षेत्र से अभी लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी घोषित नहीं हो पाए हैं, लेकिन भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने चुनाव प्रचार-प्रसार का जिम्मा उठा लिया है। दोनों ही दलों के नेता फील्ड में जाकर कार्यकर्ताओं से बैठकें कर चुनाव की रणनीति तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन




भाजपा मंडलाध्यक्ष अजय सकलानी, भाजपा विधायक प्रकाश राणा के साथ पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। उधर, कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ कमान संभाले हुए हैं। मंगलवार को कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित होने के बाद उनके पक्ष में बढ़-चढ़-कर प्रचार करने की मांग की।



भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सकलानी ने बताया कि शिमला और हमीरपुर में लोकसभा चुनावों के प्रत्याशी घोषित होने के बाद जल्द मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी की घोषणा भी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की और से कर दी जाएगी। इसके बाद कार्यकर्ता प्रचार अभियान में और तेजी लाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें