फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंडोह में बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे खड़ी बाइक को चोर ने तारें काटकर स्टार्ट किया और मंडी की ओर भाग गया। पंडोह बाजार में रविवार सुबह करीब 4:45 बजे हुई चोरी की यह वारदात पास के होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंडोह निवासी चंद्र शेखर ने बाइक पंडोह बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे खड़ी की थी। रविवार सुबह करीब सात बजे जब वह बाइक लेने पहुंचे तो वह मौके से गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद चंद्र शेखर ने पास के होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें सुबह करीब 4:45 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक के पास पहुंचता दिखाई दिया। उसने बाइक की तारें काटकर उसे स्टार्ट किया और मंडी की तरफ लेकर भाग गया।
चंद्र शेखर ने सोमवार को पंडोह पुलिस चौकी में शिकायत दी। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संदिग्ध ने इससे पहले भुंतर के समीप जरी क्षेत्र से एक बाइक चोरी की थी। आशंका है कि वह चोरी की बाइक पंडोह में छोड़कर दूसरी बाइक लेकर भागा हो। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें