फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नमोल में बाइक खाई में गिरी, मां-बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों घायलों को एम्स बिलासपुर किया रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के कांगू-त्रिफलघाट संपर्क मार्ग पर डैहर की ग्राम पंचायत बरोटी के नमोल गांव के पास रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटा गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और सड़क से गुजर रहे वाहन चालक तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल डैहर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल, दोनों का उपचार जारी है। घायलों की पहचान रोहित कुमार (19 वर्ष) पुत्र कुलदीप सिंह और किरण कुमारी (40 वर्ष) पत्नी कुलदीप सिंह निवासी गांव बहल, तहसील बलद्वाड़ा, जिला मंडी के रूप में हुई है। बाइक चालक रोहित कुमार ने बताया कि चलती बाइक का पिछला पहिया अचानक जाम हो गया, जिससे बाइक असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही डैहर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान कलमबद्ध कर आगामी जांच शुरू कर दी है। घटना की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें