फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पुलघराट में ट्रैवलर के साथ टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
मंडी पुलघराट के बाद हादसे के बाद गिरी बाइक व टैंपो ट्रेवलर। संवाद
विज्ञापन
मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी शहर के पुलघराट के पास एक ट्रैवलर और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई है। हादसे के बाद ट्रैवलर भी सड़क पर पलट गई। इस कारण गाड़ी में सवार यात्रियों को भी चोंटें आई हैं। घटना रविवार रात 12:30 बजे की है। जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक नेरचौक से मंडी की तरफ और ट्रैवलर गाड़ी कुल्लू से चंडीगढ़ की तरफ से जा रही थी। पुलघराट के पास इन दोनों वाहनों की टक्कर को गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जिस जगह यह हादसा हुआ है, वहां पर सड़क पर पत्थर भी गिरे हुए हैं। घटना के तुरंत बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जोनल अस्पताल मंडी पंहुचाया। वहीं, बीते रविवार रात को ही पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। मृतक युवकों की पहचान 21 वर्षीय ललित पुत्र विधि चंद गांव ज्वाली, डाकघर पटरीघाट तहसील बल्ह जिला मंडी और 22 वर्षीय हरीश पुत्र राजकुमार गांव धर्मद्वारा डाकघर सुराह, तहसील बल्ह के रूप में हुई है। इस घटना में त्रेवलर में सवार 3 सवारियों को भी चोटें आई हैं। टैवलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने बताया कि नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे में एनएचएआई की लापरवाही भी सामने आई है। जिस स्थान पर यह घटना हुई है वहां पर ठेकेदार की ओर से सड़क का काम लगाया गया है और सड़क किनारे पत्थर फेंके गए हैं, लेकिन ठेकेदार द्वारा यहां किसी भी प्रकार का साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है। इस मामले में कपनी के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। उनसे भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें