फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ऑटो की चपेट में आने से स्कूली छात्रा समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर नरेश चौक के समीप एक स्कूली छात्रा ऑटो की चपेट में आ गई। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गई। वहीं, ऑटो में सवार एक अन्य स्कूली छात्र भी घायल हुआ है।जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे नरेश चौक के समीप सड़क क्रॉस कर रही एक स्कूली छात्रा ऑटो की चपेट में आ गई। वहीं ऑटो में सवार एक अन्य स्कूली छात्र भी घायल हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन राहत की बात है कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि बीएसएल पुलिस थाना की टीम मामले को लेकर जांच कर रही है।

29जेएनडी36 : अंतिम संस्कार के लिए फाटक पार करने के लिए जदोजहद करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें