फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गुरु पर्व पर भोग श्री अखंड पाठ, कीर्तन दरबार का आयोजन

विज्ञापन
मंडी में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकटोत्सव पर गुरु महिमा का गुणगान करती संगत। संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 355वें प्रकाश उत्सव पर्व पर पड्डल गुरुद्वारा में दिन भर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से ही गुरुद्वारा में स्थानीय और बाहरी राज्यों से पहुंची संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब के आगे मत्था ठेका और कार्यक्रम का आनंद लेते हुए लंगर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा द्वारा प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष गुरचरण सिंह ने बताया कि महाराज के प्रकाश पर्व पर सुबह दस बजे चीमा साहिब गुरुद्वारा द्वारा संगरूर से आए पाठी सिंह द्वारा भोग श्री अखंड पाठ किया। उसे बाद सुबह 11 से 3 बजे तक खन्ना पंजाब से आए रागी गुरु सिमरन सिंह जत्था और स्थानीय रागी महिपाल भाई मलविंद्र सिंह ने शबद कीर्तन से गुरु महिमा का बखान किया। इस दौरान दिन भर गुरुद्वारा में संगत का आना-जाना लगा रहा।
संगत के लिए प्रबंधन कमेटी द्वारा विभिन्न तरह के मिष्ठान स्टाल लगाए गए। इसमें ब्रेड-पकोड़ा, जलेबी, गोलगप्पे परोसे गए। संगत के लिए दिन भर लंगर चलता रहा। शाम 7 से 9 बजे तक गुरुद्वारा में नौनिहाल कवियों के लिए कवि दरबार का आयोजन किया गया। इसमें बाल कवियों के मुख से गुरु ग्रंथ साहिब पर तैयार कविताओं का पाठ किया गया।
विज्ञापन

रात 9 से 11 बजे तक रागियों ने शबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी मंडी के अध्यक्ष गुरदीप सिंह, उपाध्यक्ष गुरचरण सिंह, सचिव निर्मल सिंह बाजवा समेत नेरचौक, सुंदरनगर, कुल्लू, पंडोह, संगरूर और पटियाला से भी संगत ने गुरुद्वारा पहुंच कर हाजिरी भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें