फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बाल बैडमिंटन में भांबला ने नबाही को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। मंडी में तीसरी जिला स्तरीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ मंगलवार को नबाही स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश बाल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष बीएल गोयल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने की शपथ दिलाई और अनुशासन व समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। लड़कियों के वर्ग में भांबला ने नबाही को 35-29 व 35-21 और कोट हटली ने दबोई को 35-18 व 35-23 से हराया। वहीं, लड़कों के वर्ग ने नबाही ने टिक्करी को 35-25, 35-33 से हराया। कोट हटली ने भांबला को 35-18, 35-27 से, सरकाघाट ने बलद्वाड़ा को 35-27, 35-23 से हराया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला और खेल मैदान में प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा। इस मौके पर राजेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, महेंद्र सिंह, मदन सिंह, देवदत्त प्रेमी, नरेंद्र कुमार, राकेश भारद्वाज कोषाध्यक्ष व केसी ठाकुर सचिव मंडी जिला बॉल बैडमिंटन संघ उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें