फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फॉर्मर आईडी न होने पर नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के किसानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अब बेहद जरूरी हो गया है। कृषि विभाग चंबा ने समस्त किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के तहत अपनी विशिष्ट पहचान यानी फार्मर आईडी बनाने के निर्देश जारी किए हैं। फार्मर आईडी नहीं होने की स्थिति में किसानों को भविष्य में खाद सहित कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न सुविधाओं और योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करीब 78 हजार लाभार्थी हैं। इनमें 62,395 सक्रिय लाभार्थी किसान शामिल हैं। सक्रिय लाभार्थियों में से अब तक 49,116 किसानों की विशिष्ट पहचान फार्मर रजिस्ट्री के तहत बनाई जा चुकी है। इस लिहाज से पीएम-किसान के सक्रिय लाभार्थियों में करीब 78.72 प्रतिशत किसानों का फार्मर आईडी पंजीकरण पूरा हो चुका है। वहीं, जिले के कुल पीएम-किसान लाभार्थियों में करीब 62.83 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो गई है। अभी भी हजारों किसान फार्मर आईडी बनने से वंचित हैं। ऐसे में कृषि विभाग ने शेष किसानों से जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री करवाने का आह्वान किया है। विभाग की मानें तो फार्मर आईडी किसानों की विशिष्ट पहचान के तौर पर काम करेगी और इसके माध्यम से कृषि योजनाओं तथा सुविधाओं का लाभ देने की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाया जाएगा। कृषि उपनिदेशक चंबा डॉ. भूपेंद्र ने बताया कि किसान निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना पंजीकरण करवाएं और फार्मर आईडी बनवाना सुनिश्चित करें। इससे भविष्य में खाद लेने समेत अन्य सरकारी कृषि सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें