फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्वतंत्रता सेनानियों के साथ लाभार्थियों का होगा सम्मान

Thu, 11 Dec 2025 06:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी में पड्डल मैदान में वीरवार को होने वाले आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन के लिए सजा स्ट
विज्ञापन
मंडी। आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन में प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों को सम्मानित करेगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लाभार्थियों का उत्साहवर्धन करना और युवाओं को सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित करना भी है।
विज्ञापन

सम्मेलन में कई योजनाओं के लाभार्थियों को टोकन राशि भी जारी की जाएगी। इसके साथ ही कबड्डी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की पांच खिलाड़ियों को विशेष सम्मान दिया जाएगा।
प्रदेश सरकार की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों, वीरता पदक प्राप्तकर्ताओं और पूर्व सैनिकों को भी मंच पर सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ई-टैक्सी योजना के तहत परमिट प्राप्त कर चुके 12 से अधिक युवाओं को टोकन राशि प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार वीजा योजना के माध्यम से विदेशों में रोजगार पाने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक युवा नई संभावनाओं के लिए प्रेरित हो सकें। कार्यक्रम स्थल पड्डल में मुख्य मंच पर बड़ी डिजिटल स्क्रीन लगाई गई है। इसके अलावा पंडाल में भी दो स्क्रीन लगाई गई हैं ताकि मौजूद लोग मंच पर चल रही गतिविधियों को आसानी से देख सकें।
विज्ञापन

मंच पर कांग्रेस के तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह की बड़ी तस्वीरें भी प्रदर्शित की गई हैं, जिनसे कार्यक्रम का माहौल आकर्षक बना है। हालांकि इस कार्यक्रम में दिल्ली से कोई भी शीर्ष नेतृत्व के पहुंचने की सूचना फिलहाल नहीं है।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। कार्यक्रम में आने वाले लाभार्थियों और आम नागरिकों के लिए केवल चार निर्धारित प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। इन सभी गेटों पर तैनात पुलिस टीमें प्रत्येक व्यक्ति की जांच कर प्रवेश सुनिश्चित करेंगी। बुधवार देर रात तक प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा नेता भी इस आयोजन से जुड़ी तैयारियों में व्यस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें