मंडी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के सभी लाभार्थियों को अपने बैंक या डाकघर खातों की आधार सीडिंग शीघ्र कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पेंशन वितरण में कोई देरी न हो।
जिला कल्याण अधिकारी मंडी समीर ने बताया कि पेंशन का भुगतान अब एसएनए स्पर्श पोर्टल के आधार-आधारित मॉड्यूल से किया जाएगा, इसलिए खाते का आधार से लिंक होना अनिवार्य है। जिन लाभार्थियों ने अभी तक आधार सीडिंग नहीं करवाई है, वे संबंधित बैंक या डाकघर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रक्रिया पूरी करें। डाकघर अधीक्षक मंडी और लीड बैंक प्रबंधक (पीएनबी) को भी खातों की स्थिति की जांच कर शीघ्र रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।