फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रामटघट्टा में कार खाई में गिरने से बीडीसी सदस्य की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। एहजू-लडभड़ोल मार्ग पर वीरवार देर रात कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़कने से उसमें सवार बीडीसी सदस्य की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविंद्र ठाकुर (43) पुत्र मंगत राम निवासी रैंस के रूप में हुई है।
विज्ञापन

रविंद्र ठाकुर उपमंडल की पीहड़-बेढलू और गंगोटी पंचायत के बीडीसी सदस्य थे। रविंद्र एहजू से अपने घर रैंस जा रहा था। त्रामटघट्टा के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क गई। इसमें कार में सवार बीडीसी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे स्थानीय लोगों की मदद से 108 के माध्यम से उपचार के लिए बैजनाथ सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर उसे सिविल अस्पताल पालमपुर के लिए रेफर किया गया।
अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही घायल ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर संदीप शर्मा ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के वक्त वह कार में अकेले ही थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें