फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बीबीएमबी स्कूलों का स्पोर्ट्स ओलंपियाड छह दिसंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की बीएसएल परियोजना सुंदरनगर में बीबीएमबी इंटर-प्रोजेक्ट स्कूल स्पोर्ट्स ओलंपियाड 6 से 8 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। तीन दिवसीय आयोजन में अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में लड़कों और लड़कियों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसमें प्रमुख रूप से 100 मीटर दौड़, 400 मीटर रिले दौड़, लंबी कूद, कबड्डी, बैडमिंटन, शॉटपुट आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ग में विशेष रूप से 200 मीटर दौड़ भी करवाई जाएगी। इन प्रतियोगिताओं में बीबीएमबी से संबद्ध स्कूलों, सरकारी बीएसएल सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल सुंदरनगर, सरकारी बीएसएल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदरनगर, बीबीएमबी डीएवी स्कूल तलवाड़ा, बीबीएमबी डीएवी स्कूल नंगल, बीबीएमबी स्कूल गंगूवाल, बीबीएमबी स्कूल सलापड़ के विद्यार्थी भाग लेंगे। इन प्रतियोगिताओं में 300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। विजेता खिलाड़ियों और टीमों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बीएसएल परियोजना सुंदरनगर के डिप्टी चीफ इंजीनियर कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि बीबीएमबी की परियोजनाओं के स्कूल के विद्यार्थियों में खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह स्पोर्ट्स ओलंपियाड 6 से 8 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें