फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बीबीएमबी के डेली वेज, पार्ट टाइम और सीजनल कर्मियों को मिलेगा केंद्रीय वेतनमान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। भाखड़ा ब्यास इंप्लाइज यूनियन (एटक-एआईएफआई) के लंबे संघर्ष के बाद भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) ने दैनिक वेतन भोगी, अंशकालिक और सीजनल कर्मचारियों को केंद्रीय वेतनमान देने का निर्णय लिया है। प्रबंधन ने यूनियन की मांग स्वीकार करते हुए आधिकारिक आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


यूनियन कई वर्षों से सभी डेली वेज, पार्ट-टाइम और सीजनल कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार के न्यूनतम वेतन लागू करने की मांग कर रही थी। जारी आदेश के अनुसार अब संबंधित कर्मचारियों को केंद्र सरकार के वेतनमान का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी मजदूरी में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं रूपलाल धीमान और मंगनी राम ने इसे कर्मचारियों की एकता और संघर्ष की जीत बताया और अन्य लंबित मांगों पर आंदोलन जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें