फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बरोट-मुल्थान-बड़ा गांव-बीड़ सड़क बहाल

विज्ञापन
मुल्थान से बड़ा गांव सड़क को खोलती जेसीबी। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
बरोट (मंडी)। बरोट और मुल्थान क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में शामिल बरोट-मुल्थान-बड़ा गांव-राज गुंधा-बीड़ सड़क बहाल हो गई है। सड़क बहाल होने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बाजारों में आवश्यक वस्तुएं पहुंचना शुरू हो गई हैं। नगदी फसलों की गाड़ियां भी अब बाहरी मंडियों के लिए रवाना हो रही हैं।
विज्ञापन

यह सड़क करीब 25 दिन पहले भूस्खलन के कारण बाधित हो गई थी। इससे बरोट और मुल्थान क्षेत्र की 15 पंचायतों की 20 हजार से अधिक आबादी की परेशानी बढ़ गई थी। बरोट स्थित खाद्यान्न भंडार स्टोर से राशन की आपूर्ति सस्ते राशन के डिपो के लिए चालू हो गई है। तहसीलदार हरीश ठाकुर ने बताया कि सड़क बहाल होने से अब ग्रामीण क्षेत्रों में राशन की आपूर्ति शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अरविंद शर्मा ने कहा कि सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें