गोहर (मंडी)। नाचन क्षेत्र की छम्यार पंचायत के बरनोग गांव में मंगलवार सुबह जैसे ही वीर सपूत नायब सूबेदार राकेश कुमार की पार्थिव देह आंगन में पहुंची तो चीख पुकार से समूचा क्षेत्र गूंज उठा।
अपने क्षेत्र के जांबाज को तिरंगे में लिपटे देख वहां पर मौजूद हर किसी की आंख नम हो गई। बच्चों से लेकर हर कोई बलिदान पर गर्व महसूस कर रहा था। अंदर ही अंदर अपने क्षेत्र के हंसमुख, मिलनसार व्यक्तित्व वाले व्यक्ति को खो देने का गम अंदर ही अंदर सता भी रहा था।
पत्नी और बच्चों के विलाप को देख कर हर किसी का दिल पसीज गया। ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस बंधाने की हर कोशिश की, लेकिन परिवार के हर सदस्य का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। संवाद