जिला बार एसोसिएशन मंडी के नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सदस्य। संवाद
मंडी। बार एसोसिएशन मंडी ने मंडी अदालत में प्रेक्टिस कर रहे 24 वरिष्ठ वकीलों को सम्मानित किया। ये वकील पिछले 45 वर्षों या इससे अधिक समय से वकालत का कार्य कर रहे हैं। सम्मान समारोह में जिला सत्र न्यायाधीश राजेश तोमर और उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सम्मानित वकीलों में अधिवक्ता रामदास, अमर चंद वर्मा, सतीश वैद्य, आर के शर्मा, एच सी शर्मा, डीसी गुलेरिया, यू एस ठाकुर, डीडी वर्मा, गोपाल सिंह ठाकुर, बी सी शर्मा, तारा चंद शर्मा, जे डी डोगरा, शिव राम ठाकुर, एम आर चौहान, एम पी सहगल, एनडी शर्मा, नरेश शर्मा, मोहिंद्र पंडित, कुशाल सेन, टीआर जम्वाल, सीएम शर्मा, हेमंत राज वैद्य, एम पी शर्मा और ललित कपूर शामिल हैं। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद थे। संवाद