फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ठगी करने के आरोपी के बैंक खाते फ्रीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। विदेश (सउदी अरब) भेजने के नाम पर पधर में युवाओं से ठगी करने के आरोपी व्यक्ति के बैंक खाते पधर पुलिस ने फ्रीज करवा दिए हैं। आरोपी ने बैंक खाते साउथ और बिहार में खुलवाए थे। पद्धर के बखलाण के रहने वाले संजय कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस थाना पधर में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

उसने बताया कि जनवरी से नवंबर 2024 तक तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन से 3,99,200 रुपये आरोपी के बैंक खाते में डाले गए, लेकिन फरवरी 2025 के बाद से उससे संपर्क नहीं हो रहा है। इसके बाद पधर पुलिस ने पीड़ितों की ओर से भिजवाए खातों की जांच की। जांच के बाद उन्हें फ्रीज करवा दिया है। डीएसपी पधर देवराज ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें