बग्गी (मंडी)। विश्राम गृह बग्गी में ब्लॉक अध्यक्ष दीप शर्मा की अध्यक्षता और जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर की मौजूदगी में नाचन ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हुई। छह घंटे चले मंथन के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि अब कांग्रेस का कोई भी नेता संगठन को विश्वास में लिए बिना अपने स्तर पर जनसभा या पार्टी प्रचार नहीं करेगा।
बैठक में पिछले दो दशकों से चुनावों में मिल रही हार की समीक्षा करते हुए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को ब्लॉक व बूथ कार्यकारिणी के साथ समन्वय बनाकर एकजुट होकर काम करने का निर्णय लिया गया। जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि बूथ मजबूत होने से 2027 में नाचन से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होगी।