फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर में तीन जल स्रोतों के पानी के इस्तेमाल पर लगाई रोक

विज्ञापन
सुंदरनगर के सूरजकुंड के पास पानी के स्त्रोत पर लगाया गया मनाही का बोर्ड। संवाद
विज्ञापन
निजी आईटीआई के 30 प्रशिक्षुओं के पीलिया के चपेट में आने के बाद स्वास्थ्य और जल शक्ति विभाग अलर्ट
विज्ञापन

सूरजकुंड बावड़ी, सयाणबाईं और चतरोखड़ी नाला क्षेत्र से लिए गए सैंपल फेल
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। गोहर के बाद अब सुंदरनगर में भी पीलिया के मामले सामने आने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। नगर परिषद सुंदरनगर के बनेड़ वार्ड-दो में पिछले सप्ताह से पीलिया के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। निजी आईटीआई के करीब 30 प्रशिक्षु पीलिया की चपेट में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जल शक्ति विभाग सतर्क हो गए हैं। एहतियात के तौर पर जल शक्ति विभाग ने सूरजकुंड बावड़ी, सयाणबाईं और चतरोखड़ी नाला क्षेत्र के पानी के उपयोग पर रोक लगा दी है।

सिविल अस्पताल सुंदरनगर के मेडिकल वार्ड में तीन मरीज और चिल्ड्रन वार्ड में तीन बच्चे उपचाराधीन रहे। वहीं, निजी आईटीआई के प्रशिक्षुओं की हालत अब सामान्य बताई जा रही है। मंगलवार को आईटीआई प्रबंधन ने बताया कि अधिकांश प्रशिक्षु स्वस्थ हो रहे हैं। जल शक्ति विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाकर लोगों को खुले जल स्रोतों के पानी का उपयोग न करने की सलाह दी है। विभाग द्वारा सूरजकुंड बावड़ी, सयाणबाईं और चतरोखड़ी नाला क्षेत्र से लिए गए पेयजल सैंपल स्थानीय लैब में फेल पाए गए हैं। अब विस्तृत जांच के लिए सैंपल चंडीगढ़ की प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

उधर, स्वास्थ्य विभाग की फील्ड टीम बनेड़ क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अस्पताल की ओपीडी में आसपास के इलाकों से रोजाना पांच से आठ मरीज पहुंच रहे हैं, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल स्थिति को सामान्य बताया है। सक्रिय मामलों की संख्या 17 बताई गई है, जबकि अन्य मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
बॉक्स
चिकित्सकों ने लोगों को साफ और उबला हुआ पानी पीने की सलाह दी है। खुले स्रोतों के पानी के उपयोग से बचने को कहा गया है। साथ ही खुले कटे फल और स्ट्रीट फूड से परहेज, अधिक तेल-घी व मिर्च-मसाले वाले भोजन का सेवन कम करने, शौच के बाद साबुन से हाथ धोने तथा लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की गई है। देसी उपचार से बचने की भी सलाह दी गई है।

बॉक्स
सिविल अस्पताल सुंदरनगर ने अपनी टीम बनेड़ क्षेत्र में तैनात कर रखी है। उपचार के लिए आसपास के क्षेत्रों से रोजाना ओपीडी में पांच से आठ मरीज आ रहे हैं। स्थिति फिलहाल सामान्य है। जल शक्ति विभाग से भी रिपोर्ट मांगी जा रही है। -डॉ. चमन ठाकुर, एसएमओ, सिविल अस्पताल सुंदरनगर
विज्ञापन

सयाणबाईं क्षेत्र में विभाग की ओर तीन स्थानों से लिए गए पेयजल सैंपल फेल पाए गए हैं। चंडीगढ़ से दूसरी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में पानी के उपयोग पर रोक के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और तीन टीमें लगातार जांच व जागरूकता का कार्य कर रही हैं। -रजत गर्ग, अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति विभाग सुंदरनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें