धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर नलवाड़ एवं देव मेले में खेलों का आयोजन किया जा रहा है। पांच अप्रैल को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। डीएसपी संजीव सूद ने बताया कि पुरुष वर्ग सिंगल में अंडर-14, अंडर-19 तथा खुली श्रेणी की प्रतियोगिता आयोजित होगी।
महिला वर्ग सिंगल में केवल खुली प्रतियोगिता ही होगी। प्रतिभागियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब देवता एवं नलवाड़ खेल आयोजन समिति ने निर्णय लिया है कि बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष के खुले वर्ग में डबल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतिभागी अपना पंजीकरण चार अप्रैल शाम 5 बजे तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में करवा सकते हैं। संवाद