फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बड़ा देव कमरूनाग कल पहुंचेंगे सुंदरनगर

Thu, 20 Feb 2025 06:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
बड़ा देव कमरुनाग।
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। जिला के बड़ा देव कमरूनाग इस बार मंडी शिवरात्रि यात्रा के दौरान परंपरागत मार्ग के बजाय बटेड़ा, पाली, दयारगी और धनोटू से होते हुए शुक्रवार को सुंदरनगर पहुंचेंगे। देवता दो दिन यहीं रुकेंगे। यह पहला अवसर है जब कमरूनाग सुकेत के कमरू कांडी आवास से शिवरात्रि यात्रा के दौरान सुंदरनगर आए हैं।
विज्ञापन

सुकेत सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सोनी ने बताया कि इससे पहले कभी भी शिवरात्रि यात्रा के दौरान देवता सुंदरनगर नहीं पधारे थे।
इस बार भक्तों के निमंत्रण पर बड़ा देव कमरूनाग और उनके पुत्र देव बाला कामेश्वर हलेल का भव्य मिलन होगा। इस दौरान देवता भक्तों के घर देउली (धाम) में विराजमान रहेंगे। 22 फरवरी की शाम को बड़ा देव मंडी शिवरात्रि के लिए प्रस्थान करेंगे और 25 फरवरी को छोटी काशी पहुंचकर राज देवता भगवान माधोराय से भव्य मिलन करेंगे।  संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें